{"_id":"6993fe46a5a04eec140968eb","slug":"auraiya-young-man-died-after-being-hit-by-a-high-tension-line-his-wedding-was-to-take-place-in-november-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, नवंबर में सजने वाला था सेहरा, परिजन रो-रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, नवंबर में सजने वाला था सेहरा, परिजन रो-रोकर बेहाल
Tue, 17 Feb 2026 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:06 AM IST
सार
Auraiya News: मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। नवंबर में होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे छोटा बेटा होने के कारण वह सबका लाडला था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
गांव कसोलर निवासी अंकित बाबू (25) मंगलवार सुबह आठ बजे खेत पर गया था। तभी वह अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जोर का झटका लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे लेकर औरैया के 50 सैया अस्पताल औरैया पहुंचे।
विज्ञापन
खुशियां मातम में बदलीं
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अंकित अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। घर में उसकी शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और नवंबर में विवाह तय बताया जा रहा था। जिस घर में सेहरा सजने की तैयारी थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। मृतक की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।