फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Troubled by obscene photos going viral on social media, teenager committed suicide

Auraiya: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान किशोरी ने लगाई फांसी

Sun, 25 Dec 2022 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

औरैया जिले में मनचले ने किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे परेशान छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Auraiya: Troubled by obscene photos going viral on social media, teenager committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान किशोरी ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुदरकोट थाने का घेराव कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी।

विज्ञापन


उसे गांव का अंचल परेशान करता था। शुक्रवार को अंचल ने बेटी का यौन उत्पीड़न कर अपने साथ की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर शिकायत करने आरोपी के घर गए तो अंचल, उसके पिता शिवराम, मां प्रेम शिला, रिश्तेदार ओमकार ने धमकी देकर भगा दिया। शनिवार रात वह जानवरों का चारा कर रहे थे। उनकी पत्नी घर के काम में व्यस्त थीं। इस बीच पूनम ने ऊपर के कमरे में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

पड़ोसी की मदद से पूनम को भरथना स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप, कुदरकोट व बिधूना थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुदरकोट थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसपी चारु निगम बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed