{"_id":"6a181214b44876d9b205a7cc","slug":"auraiya-traffic-si-dinesh-singh-bhadauria-martyred-in-road-accident-accorded-final-salute-at-the-police-lines-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सड़क हादसे में शहीद हुए दरोगा दिनेश सिंह भदौरिया, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सड़क हादसे में शहीद हुए दरोगा दिनेश सिंह भदौरिया, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी
Thu, 28 May 2026 03:30 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 28 May 2026 03:30 PM IST
सार
Auraiya News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले औरैया उपनिरीक्षक दिनेश सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उच्चाधिकारियों ने स्वयं कंधा देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
नम आंखों से विदाई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश सिंह भदौरिया की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां अंतिम सलामी देने के बाद एसपी, एएसपी ने शव को कंधा दिया। इसके बाद में परिजन शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
आगरा स्थित थाना जैतपुर कलां क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी दिनेश सिंह भदौरिया का बृहस्पतिवार को पार्थिव शरीर जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया, वहां का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम विदाई दी
शोक सभा के दौरान एसपी, एएसपी और वहां मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। अधिकारियों ने खुद आगे बढ़कर दिवंगत सब इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें अंतिम विदाई दी।