{"_id":"6a562aedad10720f5a085211","slug":"auraiya-teenager-hangs-himself-after-being-scolded-by-father-family-devastated-upon-finding-the-body-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पिता की डांट से दुखी किशोर ने लगाया फंदा, शव देख बेहाल हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पिता की डांट से दुखी किशोर ने लगाया फंदा, शव देख बेहाल हुए परिजन
Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कोमल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में सोमवार की रात एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय बेटा कोमल राजपूत सोमवार की रात परिजन के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
रात में किसी समय किशोर ने कमरे में रखे दुपट्टे का फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजन की नजर फंदे पर लटके कोमल पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन के घटना के बारे में पूछताछ की। जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन