फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Roof and wall of mud house collapse husband wife and daughter injured after being trapped under debris

औरैया हादसा: कच्चे मकान की छत और दीवार गिरी, मलबे में दबकर पति-पत्नी व पुत्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Sep 2026 12:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र में तड़के सुबह एक कच्चे मकान कर छत, दीवार और टीनशेड भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन लोग दबकर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Roof and wall of mud house collapse husband wife and daughter injured after being trapped under debris
कच्चे मकान की छत और दीवार गिरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक कच्चे मकान की छत, दीवार और टीनशेड अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय मकान के अंदर सो रहे पति-पत्नी और उनकी 12 वर्षीय पुत्री मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में पति को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पत्नी और पुत्री को भी चोटें लगी हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी अंगद (45) पुत्र स्वर्गीय भीखम सिंह मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत और दीवार टीनशेड सहित ढह गई। हादसे में अंगद, उनकी पत्नी सुनीता (40) और पुत्री सौम्या (12) मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन





100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया
घटना की सूचना सहार थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गनेश गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

मकान गिरने से परिवार को भारी नुकसान
बताया गया कि हादसे में सुनीता और सौम्या को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अंगद को अधिक चोट लगने के कारण अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी गनेश गुप्ता ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से कच्चा मकान गिरने और उसके मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मकान गिरने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed