फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Ramgopal Yadav says district magistrates are manipulating SIR at the behest of Lucknow

Auraiya: प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा बयान; बोले- लखनऊ के इशारे पर जिलों में जिलाधिकारी कर रहे एसआईआर में खेल

Sat, 07 Feb 2026 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:11 PM IST
सार

Auraiya News: नगला भोज में प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया और एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी होने पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Auraiya Ramgopal Yadav says district magistrates are manipulating SIR at the behest of Lucknow
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : Amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने शनिवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में एसआईआर को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठे भाजपाई तय कर रहे हैं कि किससे वोट लेना और किसका वोट काटना है। यह कार्य जिलाधिकारियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। सपा नेता  नगला भोज स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करने आए थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा के लोग गड़बड़ी करवा रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की धांधली की गई तो पीडीए के प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर यह लड़ाई बूथ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा
यूजीसी पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय के निर्णय का विषय है। इस पर फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बाबा रामनरेश यादव, विवेक चौधरी, विधायक प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, ध्रुव यादव, अशोक यादव, रामबाबू यादव, स्नेहलता दोहरे, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, भगवती देवी निषाद, रश्मी यादव, मधु यादव, मदन गौतम व योगेश विरासिया आदि  मौजूद रहे।

सपा महासचिव ने छात्रों से किया संवाद
नगला भोज स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के बाद सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए विज्ञान शिक्षा और प्रयोगात्मक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व सपा नेता का अनंतराम टोल प्लाजा व स्कूल कार्यक्रम में  कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed