{"_id":"6aa8dcccd209ba0acb0665b8","slug":"auraiya-one-quintal-of-mustard-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-house-broken-box-found-in-the-field-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल सरसो चोरी, खेत में मिला टूटा बक्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल सरसो चोरी, खेत में मिला टूटा बक्सा
Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने एक क्विंटल सरसो चोरी कर ली। इसके अलावा घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला है। शाहबाजपुर निवासी योगेंद्र सिंह दो मकान हैं। एक मकान गांव शाहबाजपुर में, दूसरा मकान अमावता रोड पर प्रतापपुर और शाहबाजपुर के बीच स्थित है। दिन में योगेंद्र सिंह परिवार के साथ प्रतापपुर-शाहबाजपुर स्थित मकान में रहते और रात में ताला बंद कर शाहबाजपुर स्थित घर चले जाते हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात भी योगेंद्र सिंह मकान में ताला लगाकर शाहबाजपुर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह कान्हा इंटरनेशनल स्कूल में ड्यूटी पर जाने के लिए मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। चोर मकान में रखा करीब एक क्विंटल सरसो चोरी कर ले गए। घटना के बाद आसपास तलाश करने पर मकान के पीछे खेतों में एक बक्सा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोरों ने सामान निकालने के बाद बक्से को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन