फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya MLA alleges irregularities in SIR says ADM spoke rudely writes to Election Commission

Auraiya: एसआईआर में गड़बड़ी का विधायक ने लगाया आरोप, बोले- ADM ने की अभद्रता से बात, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Tue, 25 Nov 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:10 PM IST
सार

Auraiya News: सपा विधायक प्रदीप यादव ने दिबियापुर विधानसभा के एसआईआर कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीएलओ जानबूझकर मतदाताओं के नाम निरस्त होने वाले कॉलम (3) में डाल रहे हैं।  विधायक ने एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

विज्ञापन
Auraiya MLA alleges irregularities in SIR says ADM spoke rudely writes to Election Commission
सपा विधायक प्रदीप यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश मतदाताओं के नाम बीएलओ तीन नंबर कॉलम में डाल रहे हैं। इससे ये नाम बाद में निरस्त हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाताओं के फोटो होने के बाद भी बीएलओ उनकी फोटो अपलोड नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि जब इसकी शिकायत एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य से की, तो उन्होंने अभद्रता से बात की। इस पूरे मामले को लेकर विधायक ने निर्वाचन आयोग व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। साथ ही  एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए गड़बड़ी सुधारने व एडीएम पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एडीएम का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। नियमानुसार एसआईआर का काम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed