फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: शहीद पति का शव देख सीने से लिपट कर रोई थी पत्नी, बोली तुम तो चले गए अब मैं कैसे जिऊंगी

Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Auraiya :Mass gathering at martyr's funeral
बेसुध शहीद की पत्नी - फोटो : amar ujala
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए औरैया निवासी सिपाही के अंतिम संस्कार में शनिवार को रूरूकलां गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। राहुल दिवाकर इसी गांव के मूल निवासी थे। अंतिम यात्रा में लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, राहुल तेरा नाम रहेगा’ का उद्घोष किया। राहुल को उसके जुड़वां भाई राकेश ने मुखाग्नि दी तो सभी की आंखें नम हो गईं।


 
Auraiya :Mass gathering at martyr's funeral
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल - फोटो : amar ujala
पिता ने गांव में शहीद स्मृति द्वार की मांग की है। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से मुठभेड़ में शहीद राहुल दिवाकर सी-205 देवेंद्रपुरी मोदीनगर गाजियाबाद में अपने पिता सेवानिवृत्त दरोगा ओमकुमार के पास ही रहते थे। राहुल के दो भाई रवी और राकेश व एक बहन नंदनी है। नंदनी की शादी हो चुकी है।

 
Auraiya :Mass gathering at martyr's funeral
घर में लगा लोगों का जमावड़ा - फोटो : amar ujala
राहुल का शव शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे गांव पहुंचा। तभी से आसपास के गांव लोग पहुंचने लगे थे। शनिवार की सुबह तिरंगे के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं। सुबह डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति ने भी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। घर से लगभग 250 मीटर दूर खेत में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। राज्यमंत्री लाखन सिंह भी पहुंचे। शहीद के पिता ओमकुमार ने राज्यमंत्री से बेटे के नाम पर गांव में शहीद स्मृति द्वार बनवाने की मांग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya :Mass gathering at martyr's funeral
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : amar ujala
बहन का आरोप, अधूरी तैयारी के साथ भेजा फोर्स
शहीद सिपाही राहुल की बहन नंदनी ने महकमे पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नंदनी ने एसपी से रो रोकर कहा कि पूरी तैयारी के साथ टीम को नहीं भेजा गया था। बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट भी नहीं दिया गया था। हेलमेट न होने से सिर में गोली लगी। पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही। सरकार साथ नहीं देती है।

 
विज्ञापन
Auraiya :Mass gathering at martyr's funeral
लगे शहीद अमर रहे के नारे - फोटो : amar ujala
नंदनी ने कहा क्रि मुठभेड़ में जाने से पहले राहुल ने पापा को फोन कर बताया था कि मैं मुठभेड़ में जा रहा हूं। पापा ने कहा था कि संभल कर जाना। आरोप लगाया कि नेताओं को कौन सा खतरा है, जो उनके साथ 20 सुरक्षा कर्मी चलेंगे और पुलिस के साथ ऐसा क्यों नहीं, उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती ?

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed