फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: घर के सबसे छोटे बेटे को लगी गोली तो फफक कर रो पड़ा पूरा परिवार, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'

Sun, 05 Jul 2020 03:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter Constable shivamurat nishad injured during encounter
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर से पुलिस मुठभेड़ में आठ पुलिस के जवान शहीद और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इन घायलों में एक जवान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव के रहने वाले शिवमूरत निषाद हैं।

Kanpur encounter Constable shivamurat nishad injured during encounter
पुलिस कर्मी शिवमूरत निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, तो परिवार के साथ पूरा गांव चिंतित हो गया। ऐसे में शिवमूरत के घायल होने की सूचना पर पूरा परिवार फफक कर रो पड़ा। बड़े भाइयों ने कहा कि ये क्या हो गया, इस घटना पर तो यकीन ही नहीं हो रहा है। बता दें कि शिवमूरत पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं।

Kanpur encounter Constable shivamurat nishad injured during encounter
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

आरक्षी शिवमूरत निषाद कानपुर जिले के चौबेपुर थाने में तैनात हैं। वह 2018 बैच के पुलिस कर्मी हैं। घायल होने की सूचना मिलने के बाद मां मेवाती देवी ने रोते बिलखते हुए बेटे से फोन पर बात कीं। उन्होंने बताया कि बेटे का हालचाल फोन से मिला है। वह गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter Constable shivamurat nishad injured during encounter
बेटे को गोली लगने की सूचना मिलते ही बेसुध पड़ी मां। - फोटो : अमर उजाला।

घायल पुलिस कर्मी के पिता भजुराम, बड़े भाई राममिलन और रामरतन सहित कई अन्य लोग कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्राम प्रधान बरवास राजेश सिंह ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी के परिजनों के साथ कानपुर जा रहा हूं। परिजनों से फोन पर बातचीत हो चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur encounter Constable shivamurat nishad injured during encounter
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
घायल पुलिस कर्मी पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई राममिलन, दूसरे रामजतन, तीसरे रामरतन और चौथे राममूरत हैं। परिजनों ने कहा कि बेटे का इलाज हो रहा है, उम्मीद है, जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। फोन पर बातचीत के बाद मन को थोड़ी तसल्ली मिली है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed