फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Married woman dies of poisoning, FIR lodged against husband and four others

Auraiya: जहर से विवाहिता की मौत, पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2024 07:17 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Auraiya: Married woman dies of poisoning, FIR lodged against husband and four others
विवाहिता की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गुनौली निवासी एक विवाहिता ने अपने मायके में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। ग्राम गुनौली निवासी सुखदेव दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शैव्या की शादी हरीगंज बाजार निवासी प्रवीण पांडे उर्फ मोहन पुत्र चन्द्रप्रकाश के साथ 10 फरवरी 2023 को हुई थी।

विज्ञापन


बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन पुत्री से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। बताया कि रक्षाबंधन पर उनकी पुत्री मायके आई हुई थी। जहां शुक्रवार की देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुत्री की हालत बिगड़ते देख उसे लेकर सीएचसी अछल्दा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह व सीओ भरत पासवान पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

मृतका के पिता सुखदेव दीक्षित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि बेटी से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे तथा मानसिक उत्पीड़न करते थे। बताया कि रक्षाबंधन पर पुत्री अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने घटना को लेकर पति प्रवीण पांडे, ससुर चंद्रप्रकाश, सास रूबी व जेठ नवीन पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed