फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: Governor said farmers should do 100 percent organic farming

औरैया: राज्यपाल ने कहा- किसान 100 फीसदी जैविक खेती करें, विभागीय अधिकारियों को भी दिए निर्देश

Thu, 29 Jul 2021 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Jul 2021 11:07 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि आधे-अधूरे की बजाय 100 फीसदी ऑर्गेनिक उत्पाद मंडी में आसानी से अपनी जगह बना लेते हैं। किसान पारंपरिक की जगह प्रयोग आधारित खेती करें। प्रदेश में गेहूं का उत्पादन अधिक होता है।

विज्ञापन
Auraiya: Governor said farmers should do 100 percent organic farming
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को औरैया में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गेल गांव के ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को 100 फीसदी जैविक (ऑर्गेनिक) खेती और उत्पाद तैयार करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आधे-अधूरे की बजाय 100 फीसदी ऑर्गेनिक उत्पाद मंडी में आसानी से अपनी जगह बना लेते हैं। किसान पारंपरिक की जगह प्रयोग आधारित खेती करें। प्रदेश में गेहूं का उत्पादन अधिक होता है। इसलिए बाजार सीमित हो जाता है।
विज्ञापन


गेहूं के साथ सब्जियां भी उगाएंगे तो बाजार आसानी से मिलेगा और अधिक मुनाफा भी होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी किसानों का मार्गदर्शन करें। राज्यपाल ने लगभग डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सदस्यों से आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। यहां टीबी संक्रमित गोद लिए बच्चों को भी संबोधित किया। उन्हें पोषक आहार किट वितरित की।

आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। पौधरोपण भी किया। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, डीएम  सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, गेल पाता के प्रभारी अजय त्रिपाठी समेत जिले के आला अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। 

जैविक उत्पादों के लिए अलग से मंडी मिले
ऑडिटोरियम में लगे स्टालों का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जैविक खेती करने वाले एफपीओ के सदस्यों ने जैविक उत्पादों के लिए अलग से मंडी न होने की बात कही। राज्यपाल ने साथ चल रहे कृषि राज्य मंत्री से इसकी पहल करने के लिए कहा।

वृद्धजनों को वितरित कीं वस्तुएं
राज्यपाल सुबह 10 बजे ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा आनेपुर में संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम पहुंचीं। राज्यपाल ने आश्रम में रह रहे लोगों का हाल चाल जाना और उनके उपयोग में आने वाली फ्रिज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, टीवी आदि वस्तुएं भेंट कीं। यहां वह करीब 20 मिनट रुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed