फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Fire broke out in paddy crop, 22 bigha crop burnt, villagers brought it under control

Auraiya: धान की फसल में लगी आग, 22 बीघा फसल जली, ग्रामीणों ने पाया काबू

Sun, 17 Nov 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सटे नगला दरयाय गांव के पास धान की फसल में आग लग गई। आग से 22 बीघा फसल जल गई।

विज्ञापन
Auraiya: Fire broke out in paddy crop, 22 bigha crop burnt, villagers brought it under control
जली पड़ी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड, नगला दरयाय गांव के पास रविवार दोपहर धान के खेतों में अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आग को बुझाने की मशक्कत शुरू हुई। काफी देर तक प्रयास किया जाता रहा। इस दौरान तकरीबन 22 बीघा फसल जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला दरयाय गांव के पास सुखराम सिंह की 15 बीघा, रणधीर सिंह की सात बीघा खेत में धान की फसल खड़ी हुई थी। रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे खेत मालिक समेत अन्य किसानों ने आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। जब तक आग बुझाई जाती तब तक आग ने खेत में खड़ी फसल जलाकर राख कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल अगम कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंच कर आग की घटना की जांच की जाएगी। क्षतिग्रस्त हुई फसल का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed