Auraiya: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पार कर रहे बाइक सवार किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय साथ में आया ममेरा भाई पेट्रोल पंप पर पैसे देने लगा, जिससे वह बच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परहौली निवासी किसान वीरेंद्र सिंह (60) पुत्र नरेंद्र सिंह सेंगर बुधवार सुबह अपने मामा के लड़के सुरेंद्र पाल पुत्र रामबख्स निवासी औरंगाबाद झड़ा, मंगलपुर कानपुर देहात के साथ उनकी पुत्री के लिए लड़का देखने मुरादगंज जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वीरेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित बसंत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लिया। ममेरा भाई सुरेंद्र पेट्रोल पंप पर पैसे देने लगा, इसी बीच वीरेंद्र हाईवे पार करने लगा।
तभी इटावा की तरफ से आयी तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में वीरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के बेटे आशुतोष सिंह ने बताया कि पिता खेती किसानी करते हैं। सुबह मुरादगंज जाने की बात कह निकले थे। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का बुरा हाल रहा। प्रभारी कोतवाल भागीरथ ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।