{"_id":"6aecdb3915354357ef0bf76a","slug":"goddess-lakshmi-will-be-worshipped-during-the-vrishabha-lagna-auraiya-news-c-211-1-aur1024-154424-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वृषभ लग्न व दुर्लभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वृषभ लग्न व दुर्लभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा
विज्ञापन
रुरुगंज। इस वर्ष दिवाली का त्योहार बेहद खास संयोग के साथ मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली आठ नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन प्रदोष काल और वृषभ लग्न का दुर्लभ व श्रेष्ठ संयोग बन रहा है, जो पूजा और साधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
आचार्य श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि दिवाली का पर्व प्रदोष काल और अमावस्या तिथि की व्याप्ति में मनाया जाता है। आठ नवंबर को चतुर्दशी तिथि दिन में 11:27 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी और प्रदोष काल तक यही तिथि रहेगी। वहीं नौ नवंबर को अमावस्या दोपहर 12:31 मिनट पर ही समाप्त हो जाएगी जो प्रदोष बेला को स्पर्श नहीं करती है। यही कारण है कि शास्त्र सम्मत रूप से आठ नवंबर को ही दिवाली मनाना श्रेयस्कर और मान्य रहेगा।
ये हैं प्रमुख तिथियां
6 नवंबर : गोवत्स द्वादशी
7 नवंबर : धन्वंतरि जयंती और नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)
8 नवंबर : रूप चौदस स्नान और दिवाली महोत्सव (महालक्ष्मी पूजन)
9 नवंबर : अमावस्या तिथि एवं गोवर्धन पूजा/अन्नकूट महोत्सव
11 नवंबर : भाई दूज (यम द्वितीया) एवं श्री यमुना स्नान
मक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का मुख्य समय : शाम 05:32 से रात्रि 07:51 तक।
प्रदोष काल : शाम 05:32 से रात्रि 08:10 तक।
वृषभ लग्न : शाम 05:55 से रात्रि 07:51 तक