Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical services will be available 24 hours during Diwali and Chhath.

Auraiya News: दिवाली-छठ पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

Fri, 06 Nov 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical services will be available 24 hours during Diwali and Chhath.
जिला अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
औरैया। दिवाली और छठ पूजा के दौरान संभावित हादसों व आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार, इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जाएंगी। जिला अस्पताल में जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इससे दुर्घटना में घायल मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। दिवाली पर पटाखों से जलने की आशंका को देखते हुए बर्न मरीजों के उपचार के विशेष इंतजाम होंगे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस पवन शर्मा ने बताया कि 10 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें ईएमओ, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ संत कुमार ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को मजबूत रखने के लिए 108 और एएलएस एंबुलेंस को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस में ऑक्सीजन, जरूरी उपकरण और दवाएं उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पर भी नियंत्रण रहेगा। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed