फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Cylinder caught fire and exploded, three including a woman got burnt

Auraiya: सिलिंडर में आग लगने से धमाका, महिला सहित तीन झुलसे, ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से पाया काबू

Sat, 26 Apr 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 06:51 PM IST
सार

Auraiya News: सिलिंडर में आग लगने से धमाका हुआ। जिसमें तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Auraiya: Cylinder caught fire and exploded, three including a woman got burnt
विस्फोट के बाद दंगे सिलिंडर का पड़े अवशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नगला बनारस में शनिवार सुबह खाना पकाने के दौरान गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। इससे चार झोपड़ियों में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक महिला सहित तीन लोग व पांच मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना से झोपड़ियों में रखा सामान जल गया। धमाके व आग से झोपड़ियों के बीच में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


नगला बनारस निवासी सर्वेंद्र की पत्नी सीमा देवी शनिवार सुबह झोपड़ी में खाना पका रही थीं। तभी गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई। सीमा के चीखने पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तबतक आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी जद में ले लिया। उधर, सिलिंडर में धमाका होने से पास में स्थित रामपाल, धनीराम व अरविंद की झोपड़ी में भी आग लग गई। इससे झोपड़ी के पास बंधीं दो भैंसें व तीन बकरियां झुलस गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ घटना की जानकारी दमकल व पुलिस को दी। हालांकि ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में सर्वेंद्र, अरविंद व गंगावती झुलस गईं। पीड़ितों का कहना है कि आग से उनकी गृहस्थी का सामान, नकदी सहित सभी सामान जल गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि खाना पकाने के दौरान गैस का रिसाव होने से आग लगी है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। मामले में पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed