{"_id":"6af0928e54ac91156c0f10ac","slug":"young-man-returning-home-for-diwali-dies-in-an-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154592-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हादसे में दिवाली पर घर लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हादसे में दिवाली पर घर लौट रहे युवक की मौत
विज्ञापन
अयाना। दिवाली का त्योहार मनाने दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना इटावा जिले के बकेवर में हाईवे किनारे हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
अयाना थाना क्षेत्र के सिखरना गांव निवासी अजीत (23) दिल्ली में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करता था। वह दिवाली का त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव लौट रहा था। शनिवार रात वह अपने चाचा अरुण (40) के साथ बाइक पर सवार था। इटावा जिले के बकेवर में हाईवे किनारे दोनों एक साथी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अजीत की जान चली गई।
अजीत की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता गोविंद उर्फ पप्पू, मां अनीता, भाई आदित्य और बहनें अन्नू व राधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दिवाली की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।