फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Celebrated birthday of a cow by cutting a cake, from old to children joined the celebration

Auraiya: केक काटकर गाय का मनाया जन्मदिन, बुजुर्ग से बच्चे तक जश्न में हुए शामिल

Wed, 20 Aug 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Celebrated birthday of a cow by cutting a cake, from old to children joined the celebration
गाय का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
इंसान और जानवरों में प्यार के किस्से कहानी तो खूब सुनें होंगे। लेकिन एक ऐसी ही कहानी औरैया जनपद में सामने आई है। यहां पर ग्रामीणों ने एक वर्षीय गाय का जन्मदिन खूब जश्न से साथ मनाया। बर्थ डे पर लोगों ने रोली चंदन से गाय का तिलक किया। बाद में केक भी काटा। इस जश्न में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी साक्षी बने। हम बात कर रहे हैं औरैया जनपद के भरसेन गांव की। यहां के रहने वाले पशुपालक रामशंकर पाल ने एक गाय ली थी।
विज्ञापन


गाय के एक वर्ष पूरे होने पर रामशंकर ने अपनी गाय के बर्थ डे पर लोगों को न्यौता दिया था।  इस जश्न को लेकर रामशंकर पाल ने बकायदा केक मंगाया था और दीपक के साथ ही गाय के तिलक करने को थाल भी सजाई गई थी। तय समय पर शाम को भरसेन गांव में बच्चे, महिलाएं समेत बुजुर्ग पुरुष भारी संख्या में जुटे। फिर था कि गांव में गाय के बर्थ डे का जश्न मनने लगा। सबसे पहले पशुपालक रामशंकर पाल ने गाय का तिलक कर आशीर्वाद लिया। बाद में महिलाओं ने भी गाय को तिलक लगाया। बाद में रामशंकर ने गाय के साथ केक काटा और उसे केक भी खिलाया। गाय के जन्मदिन के जश्न से हर कोई उत्साहित दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed