{"_id":"6aadfe012e450e551c0e821a","slug":"auraiya-accident-on-bundelkhand-expressway-dumper-rammed-into-stationary-dumper-cleaner-died-driver-injured-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा डंपर, परिचालक की मौत और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा डंपर, परिचालक की मौत और चालक घायल
Sat, 19 Sep 2026 08:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:44 AM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डंपर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के इटैली चौकी अंतर्गत नगला धुंधे गांव के सामने किलोमीटर संख्या 277.1 पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे चल रहे डम्फर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक व कंडक्टर फंस गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112, यूपीडा, अछल्दा थाना पुलिस और कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह, थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह और चौकी प्रभारी विपिन पाल ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शव को मोर्चरी भेज गया
हादसे में चालक अनुज यादव (35) पुत्र रामनिवास निवासी नगला वाले, थाना एरवाकटरा, जिला औरैया, घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया। वहीं, कंडक्टर मोनू यादव (30) पुत्र जयभान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी औरैया भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटाकर एक तरफ कराया। दुर्घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।