{"_id":"65fc451c24e6202bd803168b","slug":"auraiya-10th-class-student-committed-suicide-by-hanging-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: घर में फंदा लगाकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: घर में फंदा लगाकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 21 Mar 2024 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:03 PM IST
सार
यूपी के औरैया में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
छात्रा की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दयाराम वंशी में गुरुवार शाम पांच बजे के करीब एक 10वीं की छात्रा ने घर के जीने में लगे एक लोहे की राड से रस्सी बांध फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बाहर गए परिजन घर लौटे तो फंदे पर छात्रा को देख चीखपुकार मच गई।
गांव पुर्वा दयाराम वंशी निवासी 15 वर्षीय मोनी पुत्री घनश्याम की बोर्ड परीक्षाएं पिछले दिनों खत्म हुईं। गुरुवार शाम वह घर पर अकेली थी। पिता घनश्याम अछल्दा बाजार में खरीदारी करने गया था। मां लवली देवी तीन बच्चों को लेकर खेत पर काम करने गई थी। इनके वापस लौटने पर मोनी का शव घर के जीने से लगे लोहे की पाइप से बंधी रस्सी पर लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ बिधूना अशोक कुमार समेत थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय, निरीक्षक रवि श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गया। मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।