{"_id":"6314bbe8ffaa544760232974","slug":"attempt-to-kidnap-student-in-kannauj-villagers-caught-accused-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छात्र के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छात्र के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 04 Sep 2022 08:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:24 PM IST
सार
सौरिख थाना क्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण का प्रयास करने का मामले सामने आया है। दरअसल, बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर धुनाई कर दी। इसके बाद भीड़ युवक को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
थाने में जानकारी देते आयुष के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के दारापुर बरेठी निवासी आयुष (8) पास के ही किसई जगदीशपुर में स्थित निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे वह नादेमऊ से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी रास्ते में एक युवक ने उसकी साइकिल रोक ली और रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद साथ चलने को कहा पर आयुष ने साइकिल लेकर भाग निकला। इसके बाद पिकअप से युवक को आता देख आयुष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवक राजपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका दो हजार रुपये का नोट गिर गया था। उसे आशंका थी कि आयुष को वह नोट मिला है। इस कारण वह उसका पीछा कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन