{"_id":"67c0bf3e17e884ba5e0be156","slug":"attempt-to-capture-the-land-of-terrorist-vikas-dubey-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1020333-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दहशतगर्द विकास दुबे की जमीन पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दहशतगर्द विकास दुबे की जमीन पर कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
कानपुर। बिकरू कांड के आरोपी दहशतगर्द विकास दुबे की गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई जमीन पर बुधवार को कब्जे की कोशिश की गई। शातिरों ने जब्त की गई जमीन पर लगे पेड़ काट डाले। दशहतगर्द की पत्नी ऋचा दुबे की शिकायत पर पहुंची तहसील की टीम को मौके पर काफी संख्या में पेड़ कटे मिले। टीम ने लकड़ियों को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दहशतगर्द विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जब उसकी संपत्ति जब्त की तो उसकी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहने लगीं। चौबेपुर पुलिस ने जब गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की तो विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की सकरवां गांव ककवन स्थित एक जमीन को भी जब्त किया गया था। ऋचा दुबे ने बताया कि उनकी जमीन पर 10 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ लगे थे। गांव के दबंगों ने पेड़ काटकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। गांव के ही एक व्यक्ति ने काॅल कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने तहसीलदार बिल्हौर और ककवन थाना पुलिस को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। तहसीलदार बिल्हौर तिमराज सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर पेड़ की कटाई रुकवा दी थी।
पहले भी किया गया जमीन पर कब्जे का प्रयास
ऋचा दुबे ने बताया कि दो साल पहले भी उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया था। आरोप था कि उस दौरान कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर चलवा दिया था। उस दौरान भी उन्होंने दौड़भाग कर किसी तरह से जमीन बचाई थी। तहसीलदार तिमराज सिंह ने कहा कि ऋचा दुबे चाहें तो थाने में एफआईआर दर्ज करा सकती हैं।