फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to burn a young man alive in a transaction dispute, half a dozen people set car on fire

Kanpur: लेनदेन के विवाद में युवक को जिंदा फूंकने का प्रयास, आधा दर्जन लोगों ने कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग

Tue, 01 Oct 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

Kanpur News: सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Attempt to burn a young man alive in a transaction dispute, half a dozen people set car on fire
युवक को कार में जिंदा जलाने का प्रयास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात 12 बजे करीब जरकला गांव के पास कार सवार युवक को आधा दर्जन लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया। पीड़ित ने रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते गांव के ही लोगों पर उसको जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

करौली गांव निवासी  शुभम पासवान (27) बुकिंग में कार चलाता है। शुभम के मुताबिक सोमवार को वह करौली आश्रम से बुकिंग लेकर घंटाघर गया था। वापस आते समय जरकला गांव के पास उसकी कार का पहिया पंचर हो गया। उतरकर देखने पर कार के दो पहिये पंचर थे।
विज्ञापन

कार के पहिये के पास कीले पड़ी हुई थी। इसी बीच करीब आधा दर्जन लोग गाली गलौज करते हुए आ रहे थे। इस पर उसने खुद को कार के अंदर बंद कर लिया। जिस पर लोगों ने पथराव करते हुए कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान उसने कार के अंदर से ही परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले
आग लगने से वह झुलसकर गंभीररूप से घायल होने पर कार से निकल कर भागने लगा। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच परिजनों के पहुंचने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया।

कार पूरी तरह जलकर राख
यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। शुभम ने गांव के ही शोभित, नंदन पाल ,और भोले समेत अन्य अज्ञात लोगो पर जिंदा फूंकने का आरोप लगाया है।

एक माह पहले भी की थी मारपीट
शुभम ने बताया कि उसने शोभित के माध्यम से ओमनी कार खरीदने के लिए करीब आठ महीने पहले उसे डेढ़ लाख रुपये दिए थे। शोभित ने रुपये खर्च कर दिए। रुपये मांगने पर शोभित ने करीब एक महीने पहले भी मारपीट की थी। इसकी तहरीर सेन पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।आज दोबारा इन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed