फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack with sticks and ax, one dead

लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत

Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and ax, one dead
रामपुरा (जालौन)। जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी कुल्हाड़ी चलने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बादशाह सिंह व हरदेव सिंह के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार की दोपहर हरदेव सिंह व चंदन सिंह खेत में जुताई कर रहे थे। तभी बादशाह सिंह अपने पुत्र लला के साथ खेत पर पहुंचे और खेत जोतने से मना किया।
विज्ञापन

जिस पर खेत जोत रहे चंदन सिंह, हरदेव सिंह, सत्येंद्र सिंह, छोटे सिंह, भोले सिंह, नीलेश आदि ने बादशाह सिंह व उनके पुत्र पर लाठी कुल्हाड़ियों से हमलाकर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने पीएचसी रामपुरा में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बादशाह सिंह की मौत हो गई। इस पर थानाध्यक्ष रामपुरा बीपी मिश्रा का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed