फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on SP leader throwing bomb, car blown up

सपा नेता पर बम से हमला, धमाके के साथ अनियंत्रित हो गई कार

Thu, 16 Nov 2017 09:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Attack on SP leader throwing bomb, car blown up
इसी कार पर फेका गया था बम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवराजपुर इलाके में रहने वाले सपा के जिला सचिव पर पुरानी रंजिश में बम से हमला हुआ। हमले में जिला सचिव बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन



शिवराजपुर कस्बे के वार्ड 10 निवासी सपा के जिला सचिव और सर्राफ अमित वर्मा पुत्र अनिल कुमारी की जीटी रोड पर ज्वैलर्स की दुकान है। अमित ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे क्षेत्र के कई गांवों से उधारी का धन वसूलकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी क्षेत्र के गोपालपुर-कपूरपुर संपर्क मार्ग पर हंसी निवादा गांव निवासी बोनी उर्फ अभिषेक ने अपने एक अन्य साथी के साथ पुरानी रंजिश में उसकी गाड़ी पर बम से हमला कर दिया।



बोनी द्वारा कार पर फेंका गया बम गाड़ी के शीशे पर आ गिरा। बम गिरते ही तेज धमाके के साथ कार अनियंत्रित हो गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बम के हमले से घबराए अमित मौके पर रुके बिना, जैसे-तैसे भागे और शिवराजपुर थाना पहुंच पुलिस अफसरों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि सर्राफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed