{"_id":"5cc850e3bdec22070b2720c4","slug":"attack-on-samajwadi-party-leader-after-polling-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पर कब्जा रोकने के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव पर हमला, कार तोड़ने के बाद हुई पांच राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पर कब्जा रोकने के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव पर हमला, कार तोड़ने के बाद हुई पांच राउंड फायरिंग
Tue, 30 Apr 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव की कार पर हुआ हमला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान पूरा हाेने के बाद देर रात सौरिख थानाक्षेत्र के नगला चौधरी गांव में देर रात सपा के बूथ प्रभारी के घर गए राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य की कार को अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानाकरी देते सपा के राष्ट्रीय सचिव
पूर्व सांसद ने सौरिख थाने में भाजपा समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ.रामबख्श सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार को मतदान के दौरान नगला चौधरी के बूथ संख्या 182 पर युवराज सिंह उर्फ मोनू गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के मतदान अभिकर्ता थे।
हमले में कार का सीसा टूट गया
आरोप है कि मतदान के दौरान कुछ लोग पोलिंग पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। मतदान के दौरान युवराज सिंह ने इसकी जानकारी उन्हें और उनके पुत्र आलोक वर्मा को दी। रात करीब 10 बजे वह अपने पुत्र आलोक के साथ अपनी कार से नगला चौधरी पहुंचे। कार एक गली में पार्क कर दी। इसके बाद वह लोग युवराज सिंह के घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर हमला होने के बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई
वापस आने पर देखा कि उनकी गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे 4-5 राउंड फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह और सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के साथ सपा पदाधिकारियों को भी दी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस मामले की तहरीर सौरिख थाने में देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि किसी ने सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. रामबख्श सिंह की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। अगर डॉ. रामबख्श सिंह की ओर से कार्रवाई की मांग की जाती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।