फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atiq Ashraf Murder, Know about Lovelesh who killed Atiq-Ashraf

Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ को मारने वाले हमलावर लवलेश की यह थी पसंदीदा फिल्म, बोला था- डॉन को मारकर डॉन बनूंगा

Sun, 16 Apr 2023 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Apr 2023 02:19 PM IST
सार

स्नातक फेल लवलेश तिवारी नशे का आदि बताया गया है। पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि 6 रोज पहले घर आया था। उसका ढर्रा सही नहीं रहा। स्नातक फेल होने के बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। गलत संगत में चला गया। घरवालों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक छात्रा को तमाचा जड़ने पर 8 दिन जेल में रहा है। घटना से लवलेश का परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder, Know about Lovelesh who killed Atiq-Ashraf
लवलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद व अशरफ को गोली मारकर मौत के घाट उतारने में गिरफ्तार लवलेश तिवारी बांदा जिले के केवटरा मोहाल का रहने वाला है। लवलेश तिवारी की पसंदीदा फिल्म सनी देओल की अर्जुन पंडित रही है। उसका कहना था कि "डॉन को मारकर डॉन" बनूंगा। 

विज्ञापन


पड़ोस के दुष्यंत सिंह ने बताया कि उसका पूरा परिवार बहुत सीधा है। लवलेश इतना बड़ा कांड कैसे कर सकता है? विश्वास नहीं हो रहा। खैर, लवलेश एक बात हमेशा कहता था कि कुछ बड़ा करने की इच्छा है। 5-6 माह से ऐसी बात ज्यादा करने लगा था। महत्वाकांक्षा भी बड़ा करने की बढ़ गई थी। इसी के चलते वह डॉन को मारकर डॉन बन गया। लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस चलाते हैं। मूलरूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के रहने वाले हैं। यहां शहर में करीब 4 साल से अधिवक्ता व्योमेश कुमार सिंह के घर में किराए से रह रहे हैं।

विज्ञापन

स्नातक फेल लवलेश नशे का लती था 
स्नातक फेल लवलेश तिवारी नशे का आदि बताया गया है। पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि 6 रोज पहले घर आया था। उसका ढर्रा सही नहीं रहा। स्नातक फेल होने के बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। गलत संगत में चला गया। घरवालों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया था। चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। कोई काम नहीं करता था। पिता ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात कैसे कर दी? वह खुद नहीं समझ पा रहे। लवलेश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक छात्रा को तमाचा जड़ने पर 8 दिन जेल में रहा है। घटना से लवलेश का परिवार दहशत में है।

18 सेकंड में अतीक और अशरफ को मौत की नींद सुलाया
आपको बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को महज 18 सेकंड के भीतर मौत की नींद सुला दिया गया। शूटरों ने दोनों के पुलिस जीप से उतरने के 32वें सेकंड में पहली गोली दागी। इसके बाद लगातार कुल 20 गोलियां दागीं और 50वें सेकंड तक माफिया भाइयों का काम तमाम हो चुका था। अतीक व अशरफ को 10.36 मिनट पर लेकर पुलिस कॉल्विन अस्पताल के गेट पर पहुंची। 10.37 मिनट और 12 सेकंड पर दोनों पुलिस जीप से नीचे उतर चुके थे। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल के भीतर जाने लगी। ठीक 32वें सेकंड यानी 10.37 मिनट और 44 सेकंड पर शूटरों ने पहली गोली दागी। इसके बाद ताबड़तोड़ 20 राउंड फायर अतीक और अशरफ को निशाना बनाकर किए गए। 18 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर शूटर अपने मकसद में कामयाब हो चुके थे। 10.38 मिनट और 02 सेकेंड पर अतीक और अशरफ दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े थे और उनके शरीर बेजान हो चुके थे।
विज्ञापन

अतीक के सिर में बाईं ओर दागी पहली गोली
शूटरों ने पहली गोली अतीक पर दागी। अतीक मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आगे बढ़ा ही था कि एक शूटर ने पीछे से आकर उसके सिर के पिछले हिस्से में बाईं ओर गोली दागी। इसके बाद अतीक जमीन पर गिरा। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर अशरफ भाई को संभालने के लिए पीछे मुड़ा तो उसके चेहरे पर गोली दाग दी। इसके बाद अशरफ भी जमीन पर लुढ़क गया और फिर तीनों शूटरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

शूटआउट में नाइन एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल
अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतारने वाले शूटरों ने नाइन एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया। मौके से तीन नाइन एमएम पिस्टल बरामद की गईं। साथ ही नाइन एमएम कारतूस के 11 खोखे भी बरामद हुए हैं।

वीडियो कैमरा और माइक आईडी लेकर आए थे शूटर
शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। उन्होंने वीडियो कैमरा और माइक आईडी भी थाम रखी थी। दो शूटर जहां वीडियो कैमरा और माइक आईडी लिए हुए था। वहीं उनका तीसरा साथी एक बैग थामे हुआ था। जैसे ही अतीक व अशरफ अस्पताल के भीतर घुसे, तीनों ने अपने हाथ में थामे हुए वीडियो कैमरा, माइक आईडी और बैग जमीन पर फेंक दिए और पिस्टल निकालकर गोलियां बरसाने लगे।

यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ की जान लेने वाला हमलावर सनी पिता की मृत्यु के बाद बना हिस्ट्रीसीटर, दर्ज हैं 13 आपराधिक मामले

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद कानपुर में अलर्ट, एलआईयू, सिविल डिफेंस भी हुई सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed