{"_id":"5b6039394f1c1bbd298b6fd3","slug":"at-present-kanpur-in-uttar-pradesh-is-the-rainiest-place-in-india-with-186-mm-of-rainfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 'यूपी में पानी रे पानी'-बैंक, सड़क, स्कूल, घर, चौराहे, पार्क, अस्पताल सबका है ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 'यूपी में पानी रे पानी'-बैंक, सड़क, स्कूल, घर, चौराहे, पार्क, अस्पताल सबका है ये हाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिले भारी बारिश की चपेट में है। कई शहरों में तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल, सड़क एवं हवाई यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ।
यूपी सहित कई राज्यों में अगले दो दिन तक तेज बारिश होने के आसार
लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रहेगी। अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बारिश का दौर इस सप्ताह के अंत तक चलेगा।
कई जगह बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया
कानपुर में अब तक 186 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात हैं।
In the last 24 hours from 8:30 am on Monday, #Kanpur in #UttarPradesh recorded a whopping 186 mm of #rain, which is the highest in a decade. @WeUttarPradesh
— SkymetWeather (@SkymetWeather) July 31, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर मकान गिरा
कानपुर शहर के फीलखाना थानाक्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव
जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो गया जिसकी वजह से डॉक्टर और मरीजों को बाहर जाना पड़ गया।