{"_id":"61dc948de1bdf76d33585485","slug":"asim-arun-video-released-for-kanpur-commissionerate-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"असीम अरुण: कानपुर कमिश्नरी पुलिस के लिए जारी किया वीडियो, बोले- मेरे इस संदेश को ही मेरा विदाई समारोह मानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असीम अरुण: कानपुर कमिश्नरी पुलिस के लिए जारी किया वीडियो, बोले- मेरे इस संदेश को ही मेरा विदाई समारोह मानें...
Tue, 11 Jan 2022 01:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:48 AM IST
सार
असीम अरुण ने कहा, कानपुर पुलिस कमिश्नरी के गठन के बाद से सभी ने बहुत मेहनत की। नई संस्था विकसित की। हम लोगों को सुपर कॉप नहीं, सुपर सिस्टम बनने की दिशा में आगे बढ़ते रहना है।
विज्ञापन
असीम अरुण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट को मेरा जय हिंद... जैसा कि आप सब जनते हैं मैंने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) का आवेदन दिया है और सरकार ने 15 जनवरी से इसे स्वीकृति दी है। यानी सप्ताह के अंत में मैं आपसे और इस सेवा से विदा लूंगा।
मैं वर्तमान हालात को देखते हुए साथियों से विदाई समारोह न करने की अपील करता हूं...। मेरे इस संदेश को ही विदाई समारोह मानें। सोमवार रात कुछ इसी तरह के संदेश के साथ असीम अरुण ने कमिश्नरी पुलिस के लिए एक वीडियो जारी किया।
उन्होंने कहा, कानपुर पुलिस कमिश्नरी के गठन के बाद से सभी ने बहुत मेहनत की। नई संस्था विकसित की। हम लोगों को सुपर कॉप नहीं, सुपर सिस्टम बनने की दिशा में आगे बढ़ते रहना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए सभी प्रणालियों को विकसित करने की अपील की।
विज्ञापन
कहा, मैंने खुद अपने जीवन में हमेशा तीन महापुरुषों के चित्र अपने कार्यालय में रखे हैं। धर्म और नैतिकता के प्रतीक महात्मा गांधी जी, दूसरे विधि के प्रतीक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और तीसरे शक्ति के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल। यानी हम जो कार्य करें, वो धर्म संगत हो, विधि के अनुसार और पूरी शक्ति के साथ किया गया हो। मैं ईश्वर से सभी साथियों में अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही काम करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।