{"_id":"6000973c4c560f30631f2279","slug":"ashok-vajpayee-said-opposing-parties-are-using-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का इस्तेमाल कर रहे विरोधी दल: अशोक वाजपेयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का इस्तेमाल कर रहे विरोधी दल: अशोक वाजपेयी
Fri, 15 Jan 2021 12:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
अशोक वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा है कि कृषि कानूनों को किसानों के हितों में ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसको लेकर हो रहा आंदोलन राजनीति का हिस्सा है। विपक्ष किसान के कंधे पर बंदूक रखकर उन्हें इस्तेमाल कर रहा है।
पैतृक गांव बूढ़ागांव में आयोजित खिचड़ी भोज और तुलादान कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि किसानों को अगर किसी बिंदु पर आपत्ति है तो सरकार से हो रही वार्ता में इसका जिक्र करें। किसान नेताओं की कानून वापस लेने की जिद राजनीति साजिश का हिस्सा है।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि सरकार किसान हित में संशोधन के लिए तैयार है। कानूनों का विरोध केवल पंजाब के किसान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को तीनों कृषि कानूनों को समझना चाहिए। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। यहां उनके साथ पूर्व विधायक अनिल वर्मा, सोनू सिंह बखरिया, भाजपा नेता अजय वाजपेयी, कुशी वाजपेयी, नवनीत वाजपेयी रुचि, अविनाश मिश्रा, राणाप्रताप सिंह, मोहसिन जमीर जैदी आदि मौजूद रहे।