{"_id":"5b7862e742c792464b1c468c","slug":"ashes-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-will-not-spread-in-mandakini","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो मंदाकिनी में प्रवाहित नहीं होंगी अटल जी की अस्थियां, धर्मनगरी में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मंदाकिनी में प्रवाहित नहीं होंगी अटल जी की अस्थियां, धर्मनगरी में निराशा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश के सभी जिलों की प्रमुख नदियों में प्रवाहित करने का निर्णय लिया है। जिसमें दुर्भाग्य से विश्वप्रसिद्ध भगवान राम की कर्मस्थली चित्रकूट स्थित मंदाकिनी शामिल नहीं है। इसे लेकर धर्मनगरी के लोग निराश हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अस्थि विसर्जन का जो रोडमैप तैयार किया गया है उसमें चित्रकूट की पवित्र माँ मंदाकिनी का नाम नही है। जो माँ सती अनुसूईया के प्रभाव के चलते देवलोक से चित्रकूट में प्रकट हुईं थीं। इस नदी का अपना पौराणिक महत्व है। प्रभु श्री राम ने अपने वनवास काल के 13 साल के दौरान प्रतिदिन माँ मंदाकिनी में स्नान किया है।

लोग हतप्रभ व निराश है
मंदाकिनी नदी
राज्य सरकार के प्रवक्ता की तरफ से अस्थि विसर्जन की जो सूची जारी की गई है। उसमें मंदाकिनी नदी का नाम नही है। जिसे लेकर जिले के लोग हतप्रभ व निराश है। उधर मानिकपुर में जनसंघ के जमाने के भाजपा नेता अधिवक्ता संतोष गुप्ता ने प्रदेश व केन्द्र सरकार को भेजे अपने पत्र में 16 अगस्त को देश भर में अटल दिवस के रूप में मनाये जाने की मांग की है।
भाजपा नेता के अलावा बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी योगेश जैन ने कहा कि मंदाकिनी नदी में भी अटल जी की अस्थियों का विसर्जन होता तो अच्छा होता।
भाजपा नेता के अलावा बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी योगेश जैन ने कहा कि मंदाकिनी नदी में भी अटल जी की अस्थियों का विसर्जन होता तो अच्छा होता।