{"_id":"6ac01ca151f371e7800efcec","slug":"artists-brought-the-prime-ministers-struggle-to-the-stage-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1670528-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कलाकारों ने प्रधानमंत्री के संघर्ष को मंच पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कलाकारों ने प्रधानमंत्री के संघर्ष को मंच पर उतारा
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा उत्तर की ओर से शुक्रवार को आयोजित नमो सेवा अनकही कहानियां नाट्य मंचन में 13 कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रसंगों को मंच पर साकार किया।
टीएसएच में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन के संघर्ष और सेवा के प्रसंग कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।
नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के शुरुआती दौर के टी-स्टॉल, कच्छ भूकंप के बाद पुनर्निर्माण और कोरोना काल की चुनौतियों को दिखाया गया। अंधेरा घना है, लेकिन दीपक जलाना कहां मना है, संवाद पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। प्रस्तुति में कांग्रेस शासन के दौरान कथित घोटालों का भी उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने और संचालन अवधेश सोनकर व नवाब सिंह ने किया। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, स्वप्निल वरुण, महेश त्रिवेदी, कमलावती, किरन निषाद, शिवराम सिंह, नीतू सिंह, शैलेंद्र दीक्षित आदि शामिल रहे।