फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: श्याम नगर में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लाखों की लूट, शिक्षक की पत्नी-बेटे को तमंचा दिखाकर फरार हुए बदमाश

Mon, 03 Aug 2026 02:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 02:35 PM IST
सार

Kanpur News: श्याम नगर में पीएसी पुल के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर लाखों रुपये की नकदी और जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Armed Robbers Loot Cash and Jewellery from House in Shyam Nagar
मां-बेटे को बंधक बनाकर 11.50 लाख की सनसनीखेज लूट - फोटो : amar ujala

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित सी ब्लॉक भल्ला टटियान में सोमवार दोपहर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में मौजूद मां-बेटे को तमंचे व चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और करीब 45 मिनट तक अलमारियां खंगालकर 10 लाख रुपये नकद और 1.50 लाख रुपये के जेवरात लूटकर रफूचक्कर हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Armed Robbers Loot Cash and Jewellery from House in Shyam Nagar
मां-बेटे को बंधक बनाकर 11.50 लाख की सनसनीखेज लूट - फोटो : amar ujala

स्कूल गए थे शिक्षक, घर पर अकेले थे मां-बेटे

श्याम नगर सी-ब्लॉक निवासी शरद चंद्र त्रिपाठी एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी रचना त्रिपाठी और बेटा देवांश मौजूद थे। दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अपाचे बाइक से आए तीन हथियारबंद बदमाश अचानक घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने सबसे पहले रसोई में खाना बना रही रचना त्रिपाठी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और चीख-पुकार मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

Armed Robbers Loot Cash and Jewellery from House in Shyam Nagar
मां-बेटे को बंधक बनाकर 11.50 लाख की सनसनीखेज लूट - फोटो : amar ujala

45 मिनट तक कमरे खंगाले, 11.50 लाख का माल समेटा

बदमाशों ने ड्राइंग रूम में पढ़ाई कर रहे बेटे देवांश को भी हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर अलमारियों और लॉकर की चाबियां छीन लीं। बदमाशों ने लगभग 45 मिनट तक पूरे घर को खंगाला और घर में रखे 10 लाख रुपये नकद व करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ितों को बंधक हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Armed Robbers Loot Cash and Jewellery from House in Shyam Nagar
मां-बेटे को बंधक बनाकर 11.50 लाख की सनसनीखेज लूट - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे, पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह खुद को मुक्त कराकर पीड़ितों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, चकेरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीनों शातिर बदमाश लूटपाट के बाद रक्षा विहार की ओर भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Armed Robbers Loot Cash and Jewellery from House in Shyam Nagar
मां-बेटे को बंधक बनाकर 11.50 लाख की सनसनीखेज लूट - फोटो : amar ujala

शहर भर में नाकेबंदी, पुलिस का दावा

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed