कानपुर में जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में 18 जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 10 कंपनियों के प्रतिनिधि 861 नौकरियों के लिए आवेदकों के साक्षात्कार लेंगे। बुधवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले में केटीएल कानपुर, लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कानपुर, तिकोना इंफीनेट प्राइवेट लिमिटेड, उत्तरांचल प्रोटेक्शन फोर्स उत्तराखंड, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कानपुर, एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड कानपुर, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एलएंडटी फाइनेंशियल लिमिटेड कानपुर, दि इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी मेले में शामिल होने के लिए बुधवार से विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं या फिर विभाग में बॉयोडाटा जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ पास से लेकर परास्नातक के लिए नौकरियां हैं। यह नौकरियां कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, हरिद्वार, दिल्ली के अलावा इंडिया में हैं।
इन पदों के लिए हैं नौकरियां
इन पदों के लिए हैं नौकरियां
सेल्स एक्जीक्यूटिव, लॉबी हॉस्टेज, हेल्पर, सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स ऑफीसर, टेली कॉलिंग, सिक्योरिटी गार्ड, फ्रंटलाइन ऑफीसर, वेल्डिंग मास्टर ट्रेनी।