फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Appeal was made to CM, then police registered a misdeed report, mother said  video was made

Kanpur: सीएम के यहां लगाई गुहार, तब पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट, मां बोली- बना लिया था वीडियो

Fri, 04 Oct 2024 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 06:22 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित किशोरी और परिवार ने सीएम गुहार लगाई। तब पुलिस ने पांच के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Appeal was made to CM, then police registered a misdeed report, mother said  video was made
सांकेतिक - फोटो : stock.adobe

विस्तार

कानपुर में  घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल से किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो परिजनों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ शुरू होते ही पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गुरुवार को तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि लगभग दो साल पहले उसकी बेटी गांव में अमरूद के बाग की रखवाली कर रही थी। तभी फरीदपुर निवासी आशीष सोनी, बनहरी निवासी शिवमंगल सविता व मेघनंद ने पहुंचे। आशीष सोनी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके दोनों साथियों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर तब से आशीष दुष्कर्म करता आ रहा।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि 30 सितंबर को तीनों युवक दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और बेटी से जबरदस्ती करने लगे। तब बेटी ने बताया कि वह गर्भवती हो गई है। इसी बीच मां व बहन के घर पहुंचने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। उधर, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed