फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti Terrorism Day Is Observed On Death Anniversary Of Rajiv Gandhi

आतंकवाद विरोधी दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, फूंका गया आतंकियों का पुतला

Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anti Terrorism Day Is Observed On Death Anniversary Of Rajiv Gandhi
आतंकवाद के विरोध में फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर उन्नाव सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी याद किया गया। उन्नाव के पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


डीएम ने अधीनस्थों को शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाते हुए समाज के सभी वर्गों में आतंकवाद व हिंसा के खतरों का सामूहिक रूप से देश पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। कहा कि आतंकवाद आज के समय में पूरे विश्व में सबसे बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए भारत में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन


आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान दिवस की स्मृति के आतंकवाद विरोधी दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज युवाओं को ऐसी शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना होगा ताकि वे आतंकी गुटों में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह देश के विकास में भागीदार बने। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार राय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विकासभवन सभागार में सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। यहां पर डीडीओ आरयू द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों ने आतंकवाद व हिंसा का डटकर सामना करने की शपथ ली। सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वह देश की अहिंसा व सहनशीलता की परंपर को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान डा. एके रावत, डा. आरके गौतम, डा. तन्मय कक्कड़, डा. नरेंद्र सिंह, डा. अर्जुन सिंह सारंग, डा. जेआर सिंह, डा. आरएस मिश्रा, लाल बहादुर यादव भी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed