{"_id":"6014fcf68ebc3e544c66ea09","slug":"anti-sikh-riot-dg-gave-instructions-arrest-the-rioters-by-recording-statements-in-the-court-of-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: डीजी ने दिए निर्देश गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज कर दंगाइयों की करें गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: डीजी ने दिए निर्देश गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज कर दंगाइयों की करें गिरफ्तारी
Sat, 30 Jan 2021 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : गूगल
सिख विरोधी दंगों के दौरान दर्ज मुकदमों की विवेचना कर रही एसआइटी के अध्यक्ष व पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक (डीजी) अतुल कुमार ने शुक्रवार को विवेचकों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुकदमों की समीक्षा करके गवाहों के कोर्ट में बयान जल्द कराने के लिए कहा।
डीजी ने विवेचनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी एकत्र करने के निर्देश दिए और फोरेंसिक टीम की मदद लेने के लिए कहा। घटनास्थलों की दोबारा जांच कराने और नए घटनास्थल ढूंढने के लिए भी कहा। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि किदवईनगर के ब्लॉक, पनकी व अर्मापुर में हुई घटनाओं में पुख्ता सुबूत मिल चुके हैं और आरोपियों का सत्यापन भी हो गया है। इस पर डीजी ने गवाहों के बयान कराकर गिरफ्तारी शुरू करने के लिए कहा। एसपी ने बताया कि जिन 19 मामलों की जांच चल रही है, उसमें से दस केसों की विवेचनाएं पूरी होने की कगार पर हैं।