फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anti romeo squad in charge molest in unnao

लो कर लो बात! अब एंटी रोमियो स्क्वॉड की दरोगा से हो गई छेड़छाड़

Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
सार

-उन्नाव की घटना, कोतवाली पुलिस ने दो को दबोचा, एक भाग निकला
-वर्दी में नहीं थीं सफीपुर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा 

विज्ञापन
anti romeo squad in charge molest in unnao
डेमो

विस्तार

योगी सरकार आने के बाद यूपी में अभी तलक मनचलो की छुट्टी करने जैसे बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे लेकिन एंटी रोमियो अभियान की हकीकत धरातल पर शनिवार को सबके सामने आ गई।    
विज्ञापन


 

anti romeo squad in charge molest in unnao
डेमो
दरअसल, उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के एंटी रोमियो स्क्वायड की महिला दरोगा से शनिवार देर शाम शोहदों ने छेड़खानी कर दी। सूचना पर पहुंची उन्नाव कोतवाली पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। एक भाग निकला।

महिला दरोगा शनिवार देर शाम उन्नाव शहर कोतवाली के पास गांधी नगर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। वह वर्दी में नहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक से आए तीन युवक उन पर फब्तियां कसने लगे। बाइक चला रहे युवक ने उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। दरोगा के विरोध करने पर उसके साथी भी यही हरकत करने लगे। महिला दरोगा ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी और मनचलों को दबोचकर पिटाई शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

anti romeo squad in charge molest in unnao
डेमो
इस बीच आई कोतवाली पुलिस ने दो मनचलों को पकड़ लिया। एक भाग निकला। गिरफ्तार मनचलों में शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी अजय और आदर्श नगर निवासी अंकुश हैं। फरार आरोपी इंद्रानगर का संजय है। शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed