{"_id":"672faf38a5e1f8c0f80baa14","slug":"anshuman-and-nancy-made-great-progress-in-the-100-meter-race-kanpur-news-c-221-1-sknp1054-122396-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सौ मीटर दौड़ में अंशुमान और नैन्सी ने भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सौ मीटर दौड़ में अंशुमान और नैन्सी ने भरा फर्राटा
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा विकासखंड के मझिगवां सदकू खेल मैदान में सब जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अंशुमान व नैन्सी ने फर्राटा भरा। कबड्डी में दीपिका और प्रियांश की टीमों ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आकाश पटेल और बालिका वर्ग में प्रियांशी ने बाजी मारी। 400 मीटर में अभिषेक व 800 मीटर दौड़ में अंशुमान सिंह ने फर्राटा भरा। कुश्ती व चक्का फेंक में विराट शुक्ला, गोला फेंक में रंजीत कुमार, भारोत्तोलन में प्रतिज्ञा कुमार, भाला फेंक में इंद्रजीत गौतम, बैडमिंटन में अभिषेक कुमार और लंबी कूद में राघव दीक्षित पहले स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालक वर्ग के कबड्डी मैच में प्रियांश और बालिका में दीपिका की टीमें जीतीं। जूनियर में सुमित कुमार और सीनियर में नितिन की टीमों ने बाजी मारी। वॉलीबाॅल में आकाश पटेल, अतुल कुमार व प्रियांश की टीमें जीतीं। पुरवा विधायक प्रतिनिधि मोहन व संतोष कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, पंचायत सचिव दीपक कुमार, युवक मंगल दल अध्यक्ष हरिओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।