फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another customer's jewellery theft from central bank's locker in Kanpur

कानपुर: सेंट्रल बैंक के लॉकर से एक और ग्राहक के गहने गायब, बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका

Sat, 02 Apr 2022 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:39 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना ब्रांच में लॉकर से एक महिला के 20 लाख रुपए के गहने गायब हो गए। इससे पूर्व भी एक और महिला के 30 लाख रुपए के गहने चोरी हो चुके हैं। लगातार दूसरी घटना से बैंक के ग्राहक दहशत में आ गए हैं। वहीं, पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Another customer's jewellery theft from central bank's locker in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के फीलखाना में कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक और ग्राहक के करीब 20 लाख रुपए के गहने गायब हो गए। ग्राहक ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बैंक की इसी शाखा में 14 मार्च को श्यामनगर की रहने वालीं मंजू भट्टाचार्य के करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने पार हो गए थे। लगातार बैंक से गहने गायब होने की घटना से अन्य ग्राहकों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने लॉकर खंगालने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


बैंक की ग्राहक सीमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने लॉकर में करीब 350 ग्राम सोने, चांदी के गहने रखे हुए थे। बुधवार को लॉकर खोलने पहुंचीं और लॉक खोला, तो अंदर से सारे गहने गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। बैंक प्रबंधक पर भी मंजू रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से जेवरात चोरी होने के दोनों मामलों में बैंक प्रबंधन की कदम-कदम पर लापरवाही देखने को मिली है। पुलिस को आशंका है कि लॉकरों की डुप्लीकेट चाबी बना कर घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसमें लॉकर बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। इंस्पेक्टर फीलखाना वीर सिंह के अनुसार लॉकर कंपनी से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। 9 बैंक कर्मचारियों के बयान भी दर्ज हुए हैं। इस मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed