{"_id":"698ccea3b30011e973097805","slug":"annauj-four-wheeled-vehicle-collides-with-buggy-injuring-nine-people-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बुग्गी में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, नौ घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बुग्गी में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, नौ घायल, मची चीख-पुकार
Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सराय सुंदर में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जीटी रोड पर बरात के स्वागत के लिए तैयार खड़ी बुग्गी को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी राज कुमार दुबे की पुत्री की बरात ग्राम सरेसर सवायजपुर हरदोई जिले से आई थी। बरात के स्वागत और रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान जीटी रोड पर खड़ी बुग्गी में अचानक एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुग्गी पर सवार और आसपास खड़े बैंड वाले सूरज ,राजेंद्र निवासी बहबलपुर, इस्तक अली, सानू, चंदन आदि नौ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अजय कुमार सीओ सुरेश मलिक तथा पुलिस बल पहुंच गया। घटना के दौरान जीटी रोड़ पर लगे जाम को खुलवाया।