फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anna Mahotsav, PM will talk to the beneficiaries

यूपी: अन्न महोत्सव कल, लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम, हर सरकारी राशन दुकान पर 100-100 लाभार्थी बुलाने के निर्देश

Wed, 04 Aug 2021 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

जिले के अलग-अलग हिस्सों में 24 चुनिंदा राशन दुकानों पर सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी राशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Anna Mahotsav, PM will talk to the beneficiaries
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरण के तीन माह पूरे होने पर पांच अगस्त को ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हर सरकारी राशन दुकान पर 100-100 लाभार्थी बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के अलग-अलग हिस्सों में 24 चुनिंदा राशन दुकानों पर सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी राशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान अनाज लेने वाले को सरकार की तरफ से एक झोला भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री की फोटो छपी होगी। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के 10 चुनिंदा जिलों के लाभार्थियों से बात भी करेंगे। इसमें कानपुर शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी, संभागीय खाद्य नियंत्रक और जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान ऐसे लोगों की भी उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिन्होंने पहली बार योजना का लाभ लिया हो।

25 फीसदी दुकानों तक नहीं पहुंचा राशन
पांच अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाना है, लेकिन करीब 350 दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा है। कोशिश यही है कि जिन सौ राशन की दुकानों में सौ-सौ लोग बुलाए जाने हैं, कम से कम वहां समय पर राशन पहुंच जाए।

जुलाई में 50 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिला राशन 
21 से 31 जुलाई के बीच हुए राशन वितरण में जिले के करीब 50 फीसदी लाभार्थियों को राशन नहीं मिला। इसकी वजह मुरे कंपनी पुल के पास अनाज लदे ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत के बाद ट्रकों की आवाजाही पर सख्ती बताई जा रही है।

प्रशासन सरकारी राशन की दुकानों पर राशन पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर सका था। आपूर्ति विभाग के अनुसार, जिन्हें पिछले माह राशन नहीं मिला, वे इस माह ले सकते हैं। कोटेदार इनकार करे तो इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
 

लाभार्थियों का फूल देकर स्वागत करेंगे भाजपाई
अन्न महोत्सव मेें भाजपा के मंडल कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सरकारी राशन दुकानों पर पहुंचकर वितरण कराने के साथ लाभार्थियों का फूल देकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे।

इसे लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष उत्तर सुनील बजाज ने वर्चुअल मीटिंग की। बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों को उनके क्षेत्र की राशन दुकानों की सूची दे दी गई है। बैठक में जगदीश तिवारी, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जितेंद्र शर्मा, रंजीता पाठक, आशा पाल, जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ला, अनुपम मिश्रा, रंजीत भदौरिया, रिचा सक्सेना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed