फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anju got the support of her husband and started a beauty parlor business

Kanpur News: पति का मिला साथ और अंजू ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर का कारोबार

Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Anju got the support of her husband and started a beauty parlor business
कानपुर देहात। कहते हैं अगर किसी काम को शुरू करने में अपनों का साथ हो तो व्यक्ति दोगुना शक्ति से कार्य करता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजपुर ब्लॉक के रसधान की रहने वाली अंजू ने। पति कपड़ों का कारोबार करते थे लेकिन व्यापार में नुकसान होने से काम बंद हो गया। अंजू ने पति से ब्यूटी पार्लर खोलने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने पूरा सहयोग किया और समूह से जुड़कर प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिया। अब अंजू खुद की दुकान चलाकर कमाई कर रही हैं और साथ में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण रोजगार मिशन की जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि ब्लॉक की 10 महिलाओं ने मिलकर समूह बनाया। इन्होंने विभाग से संपर्क कर अलग-अलग कौशल में प्रशिक्षण लेने की इच्छा जाहिर की। रसधान की अंजू ने ब्यूटी पार्लर का कारोबार करने के उद्देश्य से आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन्हें रोजगार शुरू करने के लिए योजना के तहत 30 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। अब वह आत्मनिर्भर बनकर काम को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

------
विपरीत परिस्थितियों में पति के कंधे से मिलाया कंधा
पति शिलेंद्र बजाज पहले कपड़ों का कारोबार करते थे लेकिन किन्ही कारणों से व्यापार में घाटा हुआ और दुकान को बंद करना पड़ा। ऐसी स्थिति में परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। अंजू ने ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर काम को शुरू किया तो पति ने पूरा सहयोग किया। पति खेती से कमाकर करीब 1.5 लाख रुपये में कॉस्मेटिक्स की दुकान भी खोली। इसके लिए कानपुर व फिरोजाबाद से सामान की खरीदारी की और कारोबार को आगे बढ़ाया। अब अंजू कास्मेटिक्स की दुकान के साथ ब्यूटी पार्लर का काम देख रही हैं और पति खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पांच महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर
स्वयं का कारोबार परिवार में आर्थिक सहयोग करना अच्छा लगता है। समय के साथ कारोबार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती रहती हूं। अब तक पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी हूं। इनमें तीन अपने घर से ही काम कर रही हैं। जबकि दो मेरे साथ काम कर रही हैं।

अंजू, रसधान, राजपुर
------
वर्जन-
शासन से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर समूह की महिलाएं अलग-अलग कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। राजपुर की अंजू ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर कारोबार शुरू किया है। साथ ही वह अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही हैं।
- गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed