फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anjali Verma became District President of Maternal Child Welfare Women Employees Association

Kanpur News: अंजलि वर्मा बनीं मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष

Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Anjali Verma became District President of Maternal Child Welfare Women Employees Association
इटावा। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का चुनाव कर्मचारी नेताओं की देखरेख में कराया गया। इसमें अंजली वर्मा को जिलाध्यक्ष एवं लक्ष्मी को जिला मंत्री चुना गया। सभी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबली और उपमंत्री आरती बनाई गईं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के संघ भवन में चुनाव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष रामा यादव रहीं। इसके साथ ही कर्मचारी नेता पवन श्रीवास्तव, अनीश बानो, संगीता यादव की देखरेख में चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

बदायूं की जिलाध्यक्ष सरोज यादव को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। यह चुनाव करीब 15 वर्षों के बाद कराए गए हैं। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन कर्मचारी नेता प्रदीप सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed