{"_id":"66c43e3f7eeb2ea0a602e090","slug":"anarchic-elements-broke-the-idols-of-the-temple-bajrang-dal-created-a-ruckus-and-blocked-the-road-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, बजरंग दल का हंगामा…रोड किया जाम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, बजरंग दल का हंगामा…रोड किया जाम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 20 Aug 2024 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:27 PM IST
सार
Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों ने राम दरबार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सूचना पर बजरंग दल और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते इंस्पेक्टर बिंदकी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित राम दरबार की मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया। मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब देखा, तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिंदकी- कुंवरपुर रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लग रहा।
विज्ञापन
इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मांग किया कि मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करवाई जाएं। साथ ही मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। काफी देर तक अधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन