{"_id":"67d55f664e4844e9bb06618d","slug":"an-old-man-fell-and-died-while-trying-to-intervene-in-fight-the-dispute-was-over-asking-for-water-for-alcohol-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: मारपीट में बीच-बचाव के दौरान गिरा वृद्ध…मौत, शराब के लिए पानी मांगने पर हुआ था विवाद, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: मारपीट में बीच-बचाव के दौरान गिरा वृद्ध…मौत, शराब के लिए पानी मांगने पर हुआ था विवाद, जांच शुरू
Sat, 15 Mar 2025 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:37 PM IST
सार
Mahoba News: थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वृद्ध बीमारी से ग्रस्त बताया गया है। विवाद होने पर बीच-बचाव करने जाते समय गिरने से मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले के कस्बा खरेला में शराब के लिए एक लोटा पानी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। नाती से मारपीट होती देख बचाने दौड़ा बाबा बीच-बचाव के दौरान सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मानिक निवासी मोहित साहू शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी एक युवक वहां पहुंच गया और एक लोटा पानी मांगने लगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक वहां से चला गया। आधा घंटे बाद दोबारा युवक छह से अधिक साथियों के साथ पहुंचा और मोहित की मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों की मारपीट से वृद्ध की गई जान
शोर-शराबा सुन बाहर निकले बाबा रामसनेही (70) ने जब नाती को पिटते देखा, तो बीच-बचाव करने लगा। धक्का लगने से वह सड़क पर गिर गया और अचेत हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाती व अन्य परिजनों का आरोप है कि हमलावरों की मारपीट से वृद्ध की जान गई।
विज्ञापन