फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amrut 2.0 Rejuvenation Mission in limbo due to sluggish progress

Kanpur News: काम में सुस्ती से अधर में अमृत 2.0 कायाकल्प मिशन

Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Amrut 2.0 Rejuvenation Mission in limbo due to sluggish progress
कानपुर देहात। अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) में धरातल पर काम अधूरा है। मार्च 2025 में काम शुरू हुआ था। सितंबर 2026 में काम पूरा कराना था। दो माह का समय बचा है, काम सिर्फ 25 फीसदी ही हुआ है। अकबरपुर में पाइप लाइन व टंकी का काम अधूरा होने से घरों में पानी नहीं पहुंच सका है। वहीं, सिकंदरा में काम पूरा होने के बाद टेस्टिंग कराई जा रही है लेकिन लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार सुस्त गति से काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में करीब 100 करोड़ की लागत से नौ नई टंकियां व 270 किलोमीटर लाइन लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। काम की गति सुस्त है। मार्च 2025 में काम शुरू हुआ था। करीब 15 माह बीतने के बाद केवल 25 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। कहीं नलकूप की बोरिंग हो गई है तो कहीं पंप हाउस भवन बनना शेष है जबकि अधिकांश टंकियाें का काम अधूरा है। इसके चलते इन नई टंकियों से प्रस्तावित 11 वार्डाें की आबादी को पाइप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सितंबर 2026 में काम पूरा कराने का लक्ष्य है लेकिन अब केवल दो माह शेष हैं। साफ है कि तय समय में काम पूरा नहीं होने पर अब कार्यदायी संस्था समयावधि में विस्तार कराएगी। इससे लोगों का पाइप से घरों में जलापूर्ति का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

...................
फोटो- 4 रामसेवक।
फोटो-5 केशकली
लोगाें ने बयां की परेशानी
अकबरपुर नगर की पुरानी पाइप लाइन से कनेक्शन है। अशोकनगर में पानी बेहद धीमा आता है। इसकी वजह से लगभग हर घर में पाइप लाइन से पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप लगी है। टंकी बनाने का काम सुस्त है इसकी वजह से जरूरत के अनुसार पानी मिलने के लिए इंतजार और बढ़ गया है। - रामसेवक
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
करीब एक साल से काम हो रहा है लेकिन अभी भी टंकी के पिलर ही अधूरे हैं। पाइप लाइन डाली गई है लेकिन नलकूप नहीं बना है। केवल बोरिंग कराई जा रही है। इसकी वजह से सीधे नलकूप से भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। - केशकली
.........................
बयान.......
अकबरपुर नगर की पाइप पेयजल योजना के लिए जुलाई में तीन करोड़ का बजट मिला जबकि सात करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसकी वजह से काम में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है। हालांकि ठेकेदार को तेजी से काम कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सिकंदरा पेयजल योजना में टेस्टिंग कराई जा रही है। अधूरी पाइप लाइन बिछाने के साथ खामियों को ठीक कराया जाएगा। - अजमल हुसैन, एक्सईएन जल निगम नगरीय
.........................
फोटो- 3 सिकंदरा में नई बनी टंकी व परिसर में गंदगी। संवाद
टंकी से रिस रहा पानी, बिछाई पाइप लाइन में लीकेज
सिकंदरा। नगर पंचायत में नई टंकी बनाने का काम पूरा हो गया है। अब टेस्टिंग कराई जा रही है। यह अवधि तीन माह की है। पाइप लाइनों जगह-जगह लीकेज हो रही हैं। कुछ मोहल्लों में पाइप लाइन अधूरी है। इसकी वजह से घरों में पानी नहीं पहुंचने की समस्या बनी है। करीब 10 करोड़ की लागत से पुरानी पानी की टंकी के परिसर में नई टंकी बनी है। इस परिसर में गंदगी है। 14 अगस्त 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था। नई टंकी से भी पानी रिसता रहता है। ऐसे में टंकी में पूरी क्षमता से पानी नहीं भरा जा रहा है। वहीं, नगर में गैस एजेंसी के पीछे जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज हैं। जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता नीरज करपात्री ने बताया कि टंकी से पानी रिसाव को ठीक कराया जा रहा है। टेस्टिंग में जहां भी पाइप लाइन लीकेज है उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। 15 अगस्त तक टेस्टिंग पूरी करा ली जाएगी।
................................
फोटो- 1 विकास कटियार।
फोटो-2 रविश नकवी
पेयजल योजना में कार्य गुणवत्ता पर उठाए सवाल

सिकंदरा में नव निर्मित पानी की टंकी में कई जगह से पानी रिसता है। शिकायत जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में की गई है। टंकी में पूरी क्षमता से पानी नहीं भरे जाने से सभी घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। - विकास कटियार, सभासद विकास नगर

.......................
नगर में संदलपुर मार्ग से जमीरुल कुरैशी के घर से होते हुए ताजिया चौक तक लगभग 50 घरों में कनेक्शन नहीं किए गए हैं। कई जगह पाइप लाइन आपस में जोड़े बिना ही मिट्टी पुराई करा दी गई है। जबकि कई जगह पाइप लाइन लीकेज है। - रविश नकवी, सभासद मोहम्मद नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed