फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Youth Chaupal and lok sabha election 2019

अमर उजाला ‘युवा चौपाल’: बोले युवा- जो देश को मजबूत करेगा, वही वोट पाएगा

Sat, 16 Mar 2019 02:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Youth Chaupal and lok sabha election 2019
अमर उजाला ‘युवा चौपाल - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक पटल पर देश को मजबूत बनाने वाले को ही जनता अपना प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास करा सके। आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले देश को मुंहतोड़ जवाब दे सके। कानपुर में शुक्रवार को ये बातें कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (सीएमएस), मकरॉवटगंज में आयोजित अमर उजाला ‘युवा चौपाल’ में मैनेजमेंट के छात्रों ने कहीं। 
विज्ञापन


एमबीए और पीजीडीएम के छात्रों ने पाकिस्तान पर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करने को कहा। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जो नेता और प्रतिनिधि देश के बारे में सोचेगा, जिसका विजन बड़ा होगा, वही सही मायने में प्रधानमंत्री बनना चाहिए। छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की मांग की। कहा कि ऐसी सरकार बननी चाहिए जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। हर नौकरी, परीक्षाओं में घूस बंद होना चाहिए। निष्पक्षता से लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए। कुछ छात्रों ने आरक्षण को भी चुनावी मुद्दा बताया। कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। 
विज्ञापन

बेरोजगारी मुद्दा, युवाओं को चाहिए रोजगार 
कुछ छात्रों ने बेरोजगारी को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बताया। कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा देने के बाद सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि सभी को रोजगार मिल सके। रोजगार बढ़ाने के दिशा में काम करने वाली सरकार ही युवाओं को पसंद होगी।

छात्रों के बोल
शिक्षा के स्तर में सुधार करने वाली सरकार की जरूरत है। गांव हो या शहर, सभी जगह समान शिक्षा देने वाली सरकार बने तो सभी का भला हो सकेगा। - मुस्कान गुप्ता, छात्रा

देश के प्रधानमंत्री का विजन बड़ा होना चाहिए। उनमें देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की क्षमता हो। गरीबों, बेसहारा लोगों की मदद करने का दृढ़ निश्चय हो। - पीयूष अग्रवाल, छात्र

सरकार ऐसी चाहिए जो किसी धर्म, जाति विशेष के लिए काम न करती हो। उसमें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता हो। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में देश का विकास कर सके। - फैजान अंसारी, छात्र

देश को आर्थिक, सामाजिक, वैश्विक पटल पर मजबूत बनाने वाला इंसान ही हमारे देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। - कार्तिक, छात्र

देश का नेता न तो भ्रष्टाचारी हो और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता हो। स्वच्छ छवि और ईमानदारी से देश की सेवा करने वाला इंसान ही सही प्रधानमंत्री बन सकता है। - अनमोल गुप्ता, छात्र

इन्होंने भी रखे विचार
कृष्ण चंद्र कुशवाहा, सचिन, मो. मिराज, रियान मेहताब, मिलन गुप्ता, अजीत सिंह, बुस्रा खान, शिफा राज आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed