फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   amar ujala satta ka sangram, Youth and businessmen of Etawah enumerated the issues

सत्ता का संग्राम: इटावा में मतदाताओं ने गिनाए मुद्दे, रोजगार और विकास पर रखी बात, जानें क्या कहा

Thu, 18 Apr 2024 10:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Apr 2024 10:14 AM IST
सार

Etawah News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार सुबह इटावा पहुंचा। यहां स्टेशन रोड पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। वहीं,  युवाओं ने भी रोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर अपनी राय रखी। व्यापारियों से भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
amar ujala satta ka sangram, Youth and businessmen of Etawah enumerated the issues
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार सुबह इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने रोजगार और स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। 13 मई को लोकसभा चुनाव की लिए मतदान है। इसे लेकर राजनीतिक दल और नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन जनता के मन में क्या है। यह जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सियासत के गढ़ इटावा में पहुंचा। सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

शक्ति रंजन शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम होने की जरूरत है। जिले में अच्छी शिक्षा की जरूरत के लिए इंतजाम नहीं हैं। तकनीकी शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान बनाने के साथ ही अच्छे संसाधन की भी जरूरत है। व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन की वजह से व्यापार चौपट हुआ है, इसके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।  उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेंदु भारद्वाज ने कहा कि यहां उद्योग लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जमीन के लिए कई बार मांग की जा चुकी लेकिन नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed